बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने इस साल जुर्माने में वसूले 102 करोड़ रुपए - Todays news hindi

Breaking

Friday, 8 December 2017

बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने इस साल जुर्माने में वसूले 102 करोड़ रुपए

यह साफ होता है कि कुछ लोगों ने अपना अपराध दोहराया और ट्रैफिक पुलिस की सख्ती की वजह से पकड़े गए।
बेंगलुरु। बेंगलुरु में ट्रैफिक पुलिस ने इस साल नवंबर तक 102 करोड़ रुपए जुर्माने के रूप में वसूले हैं। यह पहली बार है जब विभाग ने 100 करोड़ के आंकड़े को छुआ है। औसतन, हर घंटे में 1,178 लोगों ने जुर्माना भरा है। इस तरह यह आंकड़ा 1.2 लाख रुपए प्रति घंटा हो गया।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पुलिस ने ट्रैफिक तोड़ने के नवंबर माह तक 94.63 लाख मामले दर्ज किए जो कि शहर में अधिकृत वाहनों की संख्या 71.32 लाख से ज्यादा है।
यह साफ होता है कि कुछ लोगों ने अपना अपराध दोहराया और ट्रैफिक पुलिस की सख्ती की वजह से पकड़े गए।
2015 में 70.44 करोड़ रुपए, 2016 में 66.97 करोड़ रुपए और इस वर्ष नवंबर माह तक 102 करोड़ रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए हैं।
ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में मुख्य रूप से नो-पार्किंग एरिया में गाड़ी पार्किंग करना शामिल है। इसके अलावा हेलमेट के अनिवार्य होने के कारण भी आंकड़ें बड़े हैं।

पिछले दस सालों में मामलों की संख्या बड़ी है। पुलिस ने जहां 2007 में 14 लाख मामले दर्ज किए थे, यह आंकड़ा 2017 में 95 लाख मामलों तक पहुंच गया।

No comments:

Post a Comment