यूपी के लिए मौत का महीना बना मई, आंधी-तूफान में 147 की मौत - Todays news hindi

Breaking

Tuesday, 29 May 2018

यूपी के लिए मौत का महीना बना मई, आंधी-तूफान में 147 की मौत

उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में आंधी-तूफ़ान ने एक बार फिर कहर बरपाया. इन सभी राज्यों में तेज आंधी और बिजली गिरने की वजह से 43 लोगों की मौत हो गई. 
यूपी के लिए मौत का महीना बना मई, आंधी-तूफान में 147 की मौत
2/6
मौत के तूफ़ान की चपेट में आने से बिहार में 17, उत्तर प्रदेश में 15 और झारखंड में 13 लोगों की मौत हो गई. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बाराबंकी, कुशीनगर, गोरखपुर और आजमगढ़ में दोबारा तूफ़ान की चेतावनी जारी की है.
यूपी के लिए मौत का महीना बना मई, आंधी-तूफान में 147 की मौत
3/6
राजधानी दिल्ली में भी मौसम विभाग ने आंधी का अलर्ट किया है. यहां 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तूफ़ान आ सकता है. बिहार और उत्तर प्रदेश में आंधी तूफ़ान से कई झोपड़ियां उजड़ गई तो कई जगह पेड़ और दीवारें गिर गई. कई जगह बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई. 
यूपी के लिए मौत का महीना बना मई, आंधी-तूफान में 147 की मौत
4/6
मई का महिना उत्तर प्रदेश के लिए मौत का महीना साबित हुआ है. केवल 29 दिन में यहां चार बार तूफ़ान ने 147 लोगों की जान ले ली. 
यूपी के लिए मौत का महीना बना मई, आंधी-तूफान में 147 की मौत
5/6

2 मई को आंधी और तूफ़ान की वजह से 73 लोगों की मौत हो गई थी, 9 मई को दोबारा तूफ़ान ने 16 लोगों की जान ले ली.
यूपी के लिए मौत का महीना बना मई, आंधी-तूफान में 147 की मौत
6/6
इसके बाद 13 मई को बारिश और बिजली गिरने की वजह से 43 और 28 मई को 15 लोगों की मौत हो गई. कल आए तूफ़ान में उन्नाव में 6, पीलीभीत में 3 और रायबरेली में 2 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा कानपुर और गोंडा में 2-2 लोगों की मौत हो गई.
  • राजधानी दिल्ली में भी मौसम विभा

No comments:

Post a Comment