
खंडवा। शहर के कोतवाली थाना इलाके के गणेश तलाई में चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया। रात में विकास पाल के घर में घुसे चोर अलमारी में रखे करीब 5 लाख रुपए के गहने और नकद पैसे भी ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो घर पूरी तरह अस्त-व्यस्त था। चोर टीवी भी ले जाने की कोशिश कर रहे थे और दीवार में से निकल नहीं पाने के कारण वह टूट गया। अलमारी के सारे कपड़े और सामान घर के अंदर फैला हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

No comments:
Post a Comment