'फिरंगी' से लगा 30 करोड़ से ज्यादा का घाटा, फिर डिप्रेशन में गए कपिल शर्मा - Todays news hindi

Breaking

Thursday, 7 December 2017

'फिरंगी' से लगा 30 करोड़ से ज्यादा का घाटा, फिर डिप्रेशन में गए कपिल शर्मा


मुंबई. कॉमेडियन से एक्टर बने कपिल शर्मा को अपनी फिल्म 'फिरंगी' के कारण 30 करोड़ रुपए से ज्यादा का घाटा लगा है। बीते शुक्रवार रिलीज हुई डायरेक्टर राजीव ढींगरा की फिल्म में कपिल ने 40 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किए थे, जबकि यह अब तक 10 करोड़ रुपए भी नहीं कमा सकी है। सूत्रों की मानें तो फिल्म के फ्लॉप होने की वजह से कपिल एक बार फिर डिप्रेशन में चले गए हैं। स्पोंसर्स को किया था फिल्म की सक्सेस का वादा...

- सूत्र बताते हैं कि कपिल ने स्पोंसर्स से वादा किया था कि उनकी फिल्म सक्सेसफुल रहेगी। उनका कहना था कि फिल्म कम से कम 50 करोड़ रुपए तो बॉक्सऑफिस पर कमा ही लेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
- फिल्म बॉक्सऑफिस पर मुंह के बल गिरी। फिल्म के इस तरह के अंजाम की कल्पना भी कपिल ने नहीं की थी।

किसी से बात नहीं कर रहे कपिल

 "फिलहाल, कपिल किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने अच्छे रिव्यूज की उम्मीद की थी और इसी को आधार बनाते हुए फिल्म की रिलीज के बाद के लिए कुछ प्रमोशनल एक्टिविटीज प्लान की थीं।"
- "हालांकि, अब उन्होंने सारे प्लान कैंसिल कर दिए हैं। इनफैक्ट कपिल एक न्यूज चैनल की असेम्बली का हिस्सा बनने वाले भी थे। इसके लिए चैनल की ओर से कपिल को फ्लाइट की टिकट से लेकर सारी सुविधाओं का अरेंजमेंट किया गया था।"
- "लेकिन ऐन मौके पर कपिल ने इवेंट कैंसिल कर दिया, जिसकी वजह से चैनल को पूरा का पूरा शो ही रोकना पड़ा। 
- कथिततौर पर कपिल शर्मा लोगों से मिलना अवॉयड कर रहे हैं। वे बहुत ज्यादा स्ट्रेस में हैं। कपिल के फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स उन्हें स्ट्रेसफ्री सिचुएशन में लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 

No comments:

Post a Comment