GWALIOR, MADHYA PRADESH, INDIA
नियमितीकरण तथा बर्खाश्त कर्मचारियों को बहाल करने की मांग को लेकर चल रही हड़ताल के ३३वें दिन सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए जिला अस्पताल
भिण्ड। नियमितीकरण तथा बर्खाश्त कर्मचारियों को बहाल करने की मांग को लेकर चल रही हड़ताल के ३३वें दिन सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए जिला अस्पताल के ही टीनशेड में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रतीकात्मक फांसी के फंदे बनाए तथा उन्हीं पर लटक कर विरोध का प्रदर्शन किया
सरकार रूपी एक जल्लाद भी फंदों के पास ही खड़ किया गया था। विरोध प्रदर्शन का यह तरीका काफी फै मस रहा। जिला अस्पताल के मरीज तथा तीमारदार भी संविदाकर्मियों के विरोध प्रदर्शन को देखने के लिए उमड़ पड़े। जिला अध्यक्ष अरूणसिंह कुशवाह ने कहा कि सरकार अनदेखी कर रही है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल होने के बाद भी वह समस्याओं पर ध्यान देने को तैयार नहीं है। उन्होंने मांगे माने जाने तक विरोध प्रदर्शन करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर मधुराज सिंह भदौरिया, शैलेंदसिंह राठौर, राजीव शर्मा, राकेश अग्रवाल, राजेश शर्मा, अनामिका ताम्रकार, भरत जैन, कुलदीप दुबे, भावना त्रिवेदी, राजेशसिंह यादव, विपिन ओझा, सुमन कुशवाह, गायत्री भदौरिया आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment