राज्यसभा चुनाव नतीजे के बाद अमर सिंह का अखिलेश यादव पर निशाना, गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान - Todays news hindi

Breaking

Saturday, 24 March 2018

राज्यसभा चुनाव नतीजे के बाद अमर सिंह का अखिलेश यादव पर निशाना, गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान


MIRZAPUR, UTTAR PRADESH, INDIA
अमर सिंह फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा के साथ विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासनी के दर्शन पूजन करने पहुंचे थे।
मिर्जापुर. राज्यसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी की हार पर सपा के पूर्व नेता व राज्य सभा सांसद अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी और जया बच्चन पर जम कर कटाक्ष किया। अमर सिंह ने बसपा प्रत्याशी के हार के बाद बसपा और सपा गठबंधन पर ही सवालिया निशान लगा दिया। अमर सिंह फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा के साथ विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासनी के दर्शन पूजन करने पहुंचे थे।

मीडिया से बातचीत करते हुए अमर सिंह ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव में दधीचि की हड्डी की तरह मजबूत बज्र की तरह मायावती सामने आयेगी। मायावती जी ने फूलपुर में और गोरखपुर में अपने मतों को स्थांतरण कर के दिखा दिया मायावती जी के हाथ मे यह क्षमता है कि वह ऐसा कर सकती है।लेकिन बुआ ने कर दिया, मगर बबुआ ने नहीं मान रखा।

जया बच्चन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में संभवतः जया बच्चन के इशारे पर समाजवादी पार्टी की लहर चलेगी। उन्होंने कहा कि माया बनाम जया में जया को वरीयता मिली और मायावती जी को तिरस्कार । उन्होंने कहा कि जया बच्चन के जीतने से कोई राजनीति में परिवर्तन तो नहीं होने वाला है लेकिन मायावती के हारने से इस गठबंधन पर एक बड़ा प्रश्नवाचक चिन्ह लगेगा। इस गठबंधन की हवा इसके शुरुआती दौर में ही निकल गया।

No comments:

Post a Comment