बाबा साहब के नाम पर राजनीति करने वालों को बाबा भोले ज्यादा याद आ रहे हैं: मोदी का राहुल पर तंज - Todays news hindi

Breaking

Thursday, 7 December 2017

बाबा साहब के नाम पर राजनीति करने वालों को बाबा भोले ज्यादा याद आ रहे हैं: मोदी का राहुल पर तंज

नई दिल्ली.  नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यहां डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर का इनॉगरेशन किया। मोदी ने कहा- "हमें स्वीकारना होगा कि हम बाबा साहब के सपनों को पूरा नहीं कर पाए। आज की पीढ़ी में वो क्षमता है जो सामाजिक बुराइयों को खत्म कर सकती है। ये देश जाति के नाम पर बंटकर वैसा आगे नहीं बढ़ पाएगा, जैसा उसे बढ़ना चाहिए।'' इस मौके पर मोदी ने कांग्रेस के साथ राहुल गांधी के मंदिर जाने पर भी तंज कसा। राहुल का नाम लिए बगैर कहा कि जो राजनीतिक दल बाबा साहब का नाम लेकर राजनीति करते हैं, उन्हें अब बाबा साहब नहीं, बाबा भोले ज्यादा याद आ रहे हैं।'' बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। राहुल गांधी करीब तीन महीनों में 24 मंदिर में दर्शन के लिए जा चुके हैं। इस पर उन्होंने कहा था - "मैं शिवभक्त हूं।" 

नरेंद्र मोदी के स्पीच की 5 अहम बातें

1) बाबा साहब के सपनों को सच करने का काम कर रही है हमारी सरकार
- नरेंद्र मोदी ने कहा- "1950 में बाबा साहब ने कहा था कि हमें सिर्फ राजनीतिक लोकतंत्र से संतुष्ट नहीं होना चाहिए। राजनीतिक लोकतंत्र तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक सामाजिक लोकतंत्र हासिल न कर लें। आजादी के इतने साल बाद भी लोगों को जीवन में आर्थिक समानता नहीं आ पाई है। पीने का पानी, छोटा सा घर, बीमा आज भी लोगों के लिए चुनौती बना हुआ है।'
- "हमारी सरकार की योजनाएं बाबा साहब के सपने को सच करने वाली रही हैं। जनधन ने गरीब लोगों को मुख्यधारा में लाने का काम किया है। 30 करोड़ से ज्यादा लोगों के खाते खोले जा चुके हैं। 23 करोड़ से ज्यादा लोगों को रूपे कार्ड दिया गया है। अब गरीब भी रूपे कार्ड से पैसे निकाल सकता है। अब गरीब पैसे निकालने वाली लाइन में लगने से डरता नहीं है।''

2) 4 करोड़ घरों में बिजली कनेक्शन मुफ्त दिया
- मोदी ने कहा, "स्वच्छता अभियान के तहत देश के ज्यादातर गांव में शौचालय बन रहे हैं। एक रुपए महीने पर दुर्घटना बीमा किया जा रहा है। अब दूरदराज के गांव में रहने वाला गरीब चिंता से मुक्त हो रहा है।''
- "बाबा साहब ने कानून की समानता, अवसर की समानता, जाति की समानता की बात कही थी। सरकार ने प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना शुरू की है। देश के 4 करोड़ घरों में बिजली कनेक्शन मुफ्त दिया जाएगा। जो घर 21वीं शताब्दी में 18वीं सदी में जीने के लिए मजबूर हैं, हम उन्हें उबारने का काम करेंगे।''

3) सरकार का लक्ष्य​ हर शख्स को घर देना है
- नरेंद्र मोदी ने कहा-  "आज भी देश में करोड़ों लोग ऐसे हैं, जिनके पास अपना घर नहीं है। सरकार का लक्ष्य है- 2022 तक हर व्यक्ति का अपना घर होगा। सरकार लोगों को मदद दे रही है, छूट दे रही है। ताकि लोगों में समानता का भाव आए और कोई घर से वंचित न रहे।''

4)  हम सिर्फ वादे नहीं करते, उसे पूरा भी करते हैं 
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- "हम केवल योजनाएं बनाते ही नहीं, उन्हें तय समय में पूरा भी करते हैं। 2015 में लाल किले से मैंने एक एलान किया था कि देश के 18 हजार गांवों को बिजली से जोड़ दिया जाएगा। हम इस लक्ष्य के करीब हैं। किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड देने की स्कीम भी शुरू की थी। 10 करोड़ किसानों को कार्ड दिए जा चुके हैं। 14 करोड़ को ये कार्ड देने का लक्ष्य है। अब इससे बहुत दूर नहीं रह गए हैं। अगले साल 50 से ज्यादा योजनाएं पूरी कर ली जाएंगी।''
- "सरकार अब तक 3 करोड़ से ज्यादा गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन दे चुकी है। ये हमारा काम करने का तरीका है।''

5) 3 साल में ही 81% गांव सड़क से जुड़ गए
- मोदी ने कहा, "इंद्रधनुष अभियान के तहत अब तक 70 लाख गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण हो चुका है। सरकार ने गांवों को सड़क से जोड़ने का लक्ष्य 2022 तक तय किया था, लेकिन जैसे काम ने तेजी पकड़ी है, अब हमने काम पूरा होने का लक्ष्य 2019 कर दिया है।''
- "3 साल में ही 81% गांव सड़क से जुड़ चुके हैं। अब सरकार का जोर दलित भाई-बहनों को स्वरोजगार से जोड़ने पर है।''

No comments:

Post a Comment