IND-SL टी20 LIVE: भारत का टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला, वॉशिंगटन सुंदर करेंगे डेब्यू - Todays news hindi

Breaking

Sunday, 24 December 2017

IND-SL टी20 LIVE: भारत का टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला, वॉशिंगटन सुंदर करेंगे डेब्यू



मुंबई. श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। इस मैच में वॉशिंगटन सुंदर अपना डेब्यू करेंगे। शुरुआती दो मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में अब उसकी नजर इस फॉर्मेट में पहली बार (2 या ज्यादा मैच की सीरीज में) श्रीलंका का क्लीन स्वीप करने पर होगी।

इंडियन टीम में 2 बदलाव

- टीम इंडिया में दो बदलाव किए गए हैं। मो. सिराज को जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर को युजवेंद्र चहल की जगह टीम में लिया गया है। 18 साल के सुंदर तमिलनाडु के ऑलराउंडर हैं। चहल को रेस्ट दिया गया है। 

सबसे ज्यादा टी20 जीतने वाली टीम बन सकती है इंडिया

- टीम इंडिया अगर आखिरी मैच जीतती है तो वो साल में सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली टीम बन सकती है।
- भारतीय टीम ने इस साल 8 टी20 मैच जीते हैं। 2017 में सबसे ज्यादा जीत के मामले में वो फिलहाल, पाकिस्तान (8 जीत) की बराबरी पर है।
- टीम इंडिया इस साल टेस्ट (7 जीत) और वनडे (21 जीत) फॉर्मेट में पहले से ही सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम है।

घरेलू जमीन पर 3-0 से जीत का गोल्डन चांस

- भारत ने घरेलू जमीन पर तीन मैचों की टी20 सीरीज में अब तक किसी टीम का क्लीन स्वीप नहीं किया है। ऐसे में इस मैच को जीतकर वो ये सपना पूरा कर सकती है।
- टीम इंडिया ने कटक में सीरीज का पहला मैच 93 रन से जीता था। वहीं इंदौर में दूसरे मैच में 88 रन से जीत दर्ज की थी।
- विदेशी जमीन पर भारत एक बार 3-0 से टी20 सीरीज जीत चुका है। जनवरी 2016 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया था।

वानखेड़े में खराब है मेजबान का रिकॉर्ड

- वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने सिर्फ दो टी20 मैच खेले हैं, दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा था।
- भारत ने यहां अपना पहला मैच दिसंबर 2012 में खेला था, जिसमें इंग्लैंड ने उसे 6 विकेट से हरा दिया था।
- टीम इंडिया ने यहां अपना दूसरा मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला था, जिसमें मेहमान टीम को 7 विकेट से जीत मिली थी।
- इस ग्राउंड पर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया का बेस्ट स्कोर 192/2 रन है।
- भारत ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर यहां कुल 45 मैच खेले हैं। जिसमें से 21 मैचों में उसे जीत मिली, वहीं 17 में हार का सामना करना पड़ा।

प्लेइंग इलेवनः

भारत- रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, एमएस धोनी (wk), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट और मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका- दानुष्का गुणाथिलका, उपुल थरंगा, कुसल परेरा, निरोशन डिकवेला (wk), सदीरा समरविक्रमा, असेला गुणारत्ने, दासुन शनाका, थिसारा परेरा (c), अकीला धनंजय, दुष्मंथा चमीरा और नुवान प्रदीप।

No comments:

Post a Comment