लखनऊः कम कीमतों से नाराज किसानों ने फेंका आलू, CM आवास के बाहर लगा ढेर - Todays news hindi

Breaking

Friday, 5 January 2018

लखनऊः कम कीमतों से नाराज किसानों ने फेंका आलू, CM आवास के बाहर लगा ढेर

उत्तर प्रदेश में आलू किसानों का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा है. किसानों ने कई कुंतल आलू मुख्यमंत्री आवास और विधानसभा के सामने सड़कों पर फेंक दिया है. बता दें कि शुक्रवार की रात को ही किसानों ने सड़कों पर आलू फेंकना शुरू कर दिया. पुलिस और LIU रात भर सोती रही. किसानों ने राजभवन के सामने भी आलू फेंका है.
 दरअसल आलू की कम कीमत मिलने यूपी के आलू किसानों में नाराजगी है. इसलिए विरोध स्वरूप किसानों ने राजधानी लखनऊ की सड़कों पर बोरे के बोरे आलू सड़कों पर फेंक दिए हैं. किसानों को मंडियों में 4 रुपये किलो का भाव मिल रहा है, लेकिन किसान सरकार से 10 रुपये प्रति किलो का भाव मांग रहे हैं.
राज भवन, मुख्यमंत्री आवास के पास आलू फेंके जाने की खबर से प्रशासन में हड़कंप है. अफसर अपनी इज्जत बचाने के लिए आलू उठवा रहे हैं. हालांकि बहुत सारा आलू वाहनों के टायरों से दबकर खराब हो गया है. किसानों की मांग है कि सरकार आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाए.

No comments:

Post a Comment