सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट, टॉप-3 पोजिशन पर 25 स्टूडेंट्स, इनमें से 17 लड़कियां - Todays news hindi

Breaking

Tuesday, 29 May 2018

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट, टॉप-3 पोजिशन पर 25 स्टूडेंट्स, इनमें से 17 लड़कियां

  • सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट, टॉप-3 पोजिशन पर 25 स्टूडेंट्स, इनमें से 17 लड़कियां
  • सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट, टॉप-3 पोजिशन पर 25 स्टूडेंट्स, इनमें से 17 लड़कियां
  • सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट, टॉप-3 पोजिशन पर 25 स्टूडेंट्स, इनमें से 17 लड़कियां
    +
एजुकेशन डेस्क. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) मंगलवार को 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बात की जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव अनिल स्वरुप ने ट्वीट कर दी। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर   सकते    हैं। इस साल गुड़गांव के प्रखर मित्तल समेत चार छात्रों ने टॉप किया है। सभी को 500 में से 499 नंबर मिले हैं। बता दें कि 12वीं का रिजल्ट बोर्ड 26 मई को जारी कर चुका है। रिजल्ट लिंक और बाकी जानकारी www.bhaskareducation.com पर भी उपलब्ध है।

लगातार तीसरे साल गिरा पासिंग परसेंटेज
- इस साल ओवरऑल पासिंग परसेंटेज 86.70% रहा, जो पिछले साल से 4.25% कम है। ये लगातार तीसरा साल है, जब 10वीं क्लास का पासिंग परसेंटेज गिरा है।
- 2017 में पासिंग परसेंटेज जहां 90.95% रहा था, वहीं 2016 में 96.21% स्टूडेंट्स पास हुए थे। जबकि 2015 में 98.64% स्टूडेंट्स पास हुए थे।

इस साल के टॉप-3 रैंकर्स

रैंकनामस्कूलमार्क्स
फर्स्ट
प्रखर मित्तलडीपीएस गुड़गांव499/500
फर्स्टरिमझिम अग्रवालआरआर पब्लिक स्कूल, बिजनौर499/500
फर्स्टनंदिनी गर्गस्कॉटिश इंटरनेशन स्कूल, शामली499/500
फर्स्टश्रीलक्ष्मीभवन विद्यालय, कोचीन499/500
सेकेंडऋतिका सरकारडीपीएस, गुड़गांव498/500
सेकेंडश्रेष्ठा शर्माडीपीएस, सोनीपत, हरियाणा498/500
सेकेंडअक्षत वर्माएसडी पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर, यूपी498/500
सेकेंडअंशिका गुप्ताएमिटी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा, यूपी498/500
सेकेंडअंचित जैनएमिटी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा, यूपी498/500
सेकेंडथेरेसा सोनीक्रिस्टू जयंथी पब्लिक स्कूल, कोचीन, केरल 498/500
सेकेंडसाक्षी भागड़ीकरब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बिलासपुर, छत्तीसगढ़498/500
थर्डतरनप्रीत कौरब्रॉडवे पब्लिक स्कूल, संगरूर, पंजाब497/500
थर्डलक्ष्य चावलाडीएवी पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद, यूपी497/500
थर्डअर्पणाडीएलएफ पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद, यूपी497/500
थर्डअनुष्का पांडेबाल भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा, यूपी497/500
थर्डशाहिस्ता सदाफआर्मी स्कूल, रानीखेत, अल्मोड़ा, उत्तराखंड497/500
थर्डखुशी अग्रवालश्रीमति ब्रह्म देवी एसबीवी मंदिर, हापुड़, यूपी497/500
थर्डआयुष गुप्ताइंद्रपुरम पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद, यूपी497/500
थर्डस्निग्धा बासुविश्व भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा, यूपी497/500
थर्डमिष्ठी सिंघलडीपीएस, गाजियाबाद, यूपी497/500
थर्डएल गोकुलनाथसोमरविले स्कूल, नोएडा, यूपी497/500
थर्डअम्मू मरियम अनिलराजगिरी पब्लिक स्कूल, एन्नार्कुलम, केरल497/500
थर्डसाक्षी माहेश्वरीकृष्णा पब्लिक स्कूल, दुर्ग, छत्तीसगढ़497/500
थर्डधारानी गोविंदास्वानीमहर्षि विद्या मंदिर, चेन्नई, तमिलनाडु497/500
थर्डआदिश शाहविकास द कॉन्सेप्ट स्कूल, हैदराबाद, तेलंगाना497/500

टॉप-3 पोजिशन पर 25 स्टूडेंट्स, इनमें से 17 लड़कियां
- 10वीं बोर्ड के रिजल्ट में इस साल टॉप-3 पोजिशन पर 25 स्टूडेंट्स रहे। इनमें पहली रैंक पर 4, दूसरी रैंक पर 7 और तीसरी रैंक पर 11 स्टूडेंट्स रहे। इनमें से पहली रैंक में ही 4 में से 3 लड़कियां रहीं, जबकि ओवरऑल टॉप-3 पोजिशन पर 25 में से 17 लड़कियों ने कब्जा किया।

इस साल लड़कियां रहीं आगे, लड़के पिछड़े
- इस साल लड़कियों ने फिर बाजी मारी है, जबकि पिछले साल लड़कियां लड़कों से पीछे थीं। इस साल लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 88.67% रहा, जबकि 85.32% लड़के पास हुए हैं। इस साल लड़कों के मुकाबले लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 3.35% बढ़ा है।
- वहीं पिछले साल 92.05% लड़कियां और 93.04% लड़के पास हुए थे। जबकि 2016 में लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 96.36% और लड़कों का पासिंग परसेंजेट 96.11% रहा था।
- अगर पिछले 5 साल के आंकड़ों को देखा जाए तो ये पहली बार है जब लड़के-लड़कियों के पासिंग परसेंटेज में 3.35% का अंतर रहा। जबकि 2013 से 2017 तक पासिंग परसेंटेज में लगभग 1% का ही अंतर रहता था।

टॉप-3 रीजन
1. तिरुवनंतपुरम : 99.60%
2. चेन्नई : 97.37%
3. अजमेर : 91.86%

इंस्टीट्यूशन वाइज रिजल्ट
जवाहर नवोदय विद्यालय97.31%
केंद्रीय विद्यालय95.96%
प्राइवेट स्कूल89.49%
सरकारी स्कूल63.97%
सरकारी सहायता प्राप्त73.46%
सीटीसीए86.43%
फॉरेन स्कूल98.32%

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
- यहां पर 10वीं बोर्ड रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर डालकर सबमिट करें।
- सबमिट करते ही रिजल्ट ओपन हो जाएगा। स्टूडेंट्स फ्यूचर रेफरेंस के लिए प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

5 मार्च से 4 अप्रैल तक हुए थे 10वीं के एग्जाम
- इस साल 10वीं बोर्ड के एग्जाम 5 मार्च से शुरू हुए थे, जो 4 अप्रैल तक चले थे।
- इस साल 16,38,428 स्टूडेंट्स बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए थे।

पेपर लीक की खबरें भी आईं थीं सामने
- एग्जाम के दौरान कई बार पेपर लीक होने की खबरें सामने आईं थीं। बोर्ड ने 10वीं मैथ्स का एग्जाम दोबारा कराने का फैसला लिया था। लेकिन, इस फैसले का देशभर में जमकर विरोध हुआ। स्टूडेंट्स ने मांग की कि एग्जाम या तो सभी सब्जेक्ट के हों या फिर किसी का न हो।
- जिसके बाद बोर्ड ने मैथ्स का री-एग्जाम कराने का फैसला टाल दिया और पुराने एग्जाम के आधार पर ही स्टूडेंट्स को मार्क्स देने का फैसला लिया। 

पिछले साल ऐसा रहा था 10वीं का रिजल्ट
- पिछले साल 10वीं में 16,67,573 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। पिछले साल का ओवरऑल पासिंग परसेंटेज 90.95% रहा था।
- 2017 में लड़कों का पासिंग परसेंटेज 93.04% रहा था, जबकि लड़कियों का 92.05% रहा था।
- वहीं 2016 में 96.21% स्टूडेंट्स पास हुए थे। इनमें से 96.36% लड़कियां और 96.11% लड़के पास हुए थे। 

रिजल्ट चेक करने के बाकी तरीके

# गूगल सर्च के जरिए रिजल्‍ट ऐसे देखें 

1. www.google.com ओपन करें। 
2. 'CBSE results' or 'CBSE class 10 results' सर्च करें।
3. गूगल पर सर्च विंडो नजर आएगी, अब इसमें अपना रोल नंबर और जन्‍म तारीख डालें।
4. डिटेल सबमिट करते ही रिजल्‍ट सामने आएगा।

#माइक्रोसॉफ्ट की SMS Organizer ऐप से ऐसे देखें
माइक्रोसॉफ्ट की SMS Organizer ऐप के जरिए भी CBSE 10वीं का रिजल्‍ट देखा जा सकता है। ऑफलाइन रहते हुए भी इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। इसके के लिए स्‍टूडेंट को रॉल नंबर, स्‍कूल कोड और जन्‍म तारीख देनी होगी। 
  
#SMS के जरिए ऐसे चेक करें 
स्‍टूडेंट SMS के जरिए भी रिजल्‍ट देख सकते हैं। स्टूडेंट 52001 (MTNL), 57766 (BSNL), 5800002 (Aircel), 55456068 (Idea), 54321, 51234 और 5333300 (Tata Teleservices), 54321202 (Airtel), और 9212357123 (National Informatics Centre) नंबर पर SMS भेज सकते हैं।

No comments:

Post a Comment