
भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्यप्रदेश पुलिस के 23 अधिकारियों को राष्ट्रपति का विशिष्ट और सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की है। इसके अलावा जेल विभाग के चार अधिकारियों को भी सुधारात्मक सेवा पदक दिया जाएगा। जिन अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक मिला है, उनके नाम इस प्रकार हैं।
विशिष्ट सेवा पदक
सुशोभन बनर्जी- एडीजी मप्र पुलिस अकादमी भौंरी, सुषमा सिंह- एडीजी मप्र मानव अधिकार आयोग, विपिन कुमार माहेश्वरी- एडीजी प्रबंध पीएचक्यू और विजय कटारिया- एडीजी ट्रैफिक पीएचक्यू।
सराहनीय सेवा पदक
जगत सिंह- एसपी रायसेन, अवधेश कुमार गोस्वामी- एसपी इंदौर, महेशचंद्र जैन- एसपी झाबुआ, अताउल्ला सिद्दीकी- एएसपी पीटीएस तिगरा ग्वालियर, संजय कुमार सिंह- एसपी पुलिस प्रशिक्षण भोपाल, गोपालसिंह- डीएसपी भोपाल, प्रदीप कुमार बुधौलिया- निरीक्षक एसएएफ भोपाल, वीर विक्रम सेंगर- निरीक्षक आर.पीआरटीएस इंदौर, अनिल कुमार भदौरिया- उप निरीक्षक भोपाल, प्रमोद पांडे- एएसआई रीवा, हटसिंह भदौरिया- एएसआई भिंड, कृष्ण मुरारी दुबे- हवलदार ट्रैफिक इंदौर, महेश कुमार पांडे- हवलदार ट्रैफिक इंदौर, जमुना प्रसाद श्रीवास- हवलदार छतरपुर, अशोक कुमार यादव- आरक्षक दतिया, शिवनाथ सिंह- आरक्षक भोपाल, रमेश कुमार हेमनानी- निरीक्षक महिला अपराध, अरशद अली खान- सूबेदार इंदौर, दिगंबर पाल- आरक्षक लोकायुक्त।
सुधारात्मक पदक
रामस्वरूप सिंह कुशवाह- मुख्य प्रहरी ग्वालियर, इंदरपाल सिंह- प्रहरी सागर, बाबूलाल सांखला- प्रहरी उज्जैन और ज्योति तिवारी- सहायक जेल अधीक्षक बासौदा।

No comments:
Post a Comment