
बालाघाट। जिले के लिए नासूर बने नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए बालाघाट पुलिस 15 अगस्त को नक्सल प्रभावित गांवों में आजादी का जश्न धूमधाम से मनाएगी। तिरंगा लहराकर झंडा वंदन के साथ प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों के लिए खेल प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नक्सल विरोधी अभियान संजीव कुमार सिंह के साथ पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाएं बिजली, सड़क, पानी, आवास, शिक्षा, रोजगार से संबंधित समस्याओं को जानकर उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे।

No comments:
Post a Comment