
जोबट/। स्वतंत्रता दिवस पर लापरवाही का शर्मनाक नमूना देखने को मिला। प्रदेश के जोबट में बच्चों को कचरा वाहन में भरकर मिठाई वितरित की गई। वाकया जोबट का है जहां बच्चों को बांटने के लिए नगर पालिका के कचरा वाहन में भरकर मिठाई लाई गई।
आजादी की 72 वी वर्षगांठ के मौके पर आदिवासी बाहुल्य अलीराजपुर जिले के जोबट में राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद बच्चों को मिठाई वितरित की गई, लेकिन, ये मिठाई नगर पालिका के कचरा वाहन में भरकर लाई गई। ये कचरा वाहन रोज शहर से कचरा उठाता है, स्वतंत्रता दिवस पर यही वाहन झंडावंदन में आए बच्चों के लिए मिठाई लाने में इस्तेमाल कर दिया गया।
मामला संज्ञान मे नहीं है और इसकी जानकारी ले रहा हूं। संजय वाणी, उपाध्यक्ष, नगर परिषद
इस मामले को लेकर वरिष्ठ जिला अधिकारी से चर्चा करूंगा तथा यह गंभीर मामला है ओर परिषद के कर्मचारी पर कार्रवाही होना चाहिए ।

No comments:
Post a Comment