- दो दिन के मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहे हैं
- छह जनसभाएं करेंगे, ग्वालियर में भी होगा
ग्वालियर। 15 अक्टूबर को नवरात्र के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दतिया में मां पीताम्बरा के दर्शन करेंगे। वह दो दिन के मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह छह जनसभाएं करेंगे और ग्वालियर में रोड शो भी करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इन सभी कार्यक्रमों में पूरे समय राहुल के साथ रहेंगे।
15 को ऐसा रहेगा कार्यक्रम: राहुल गांधी 15 अक्टूबर को सुबह साढ़े दस बजे विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचेंगे। वे वहां से सुबह पौने ग्यारह बजे हेलिकाॅप्टर से 11.15 बजे दतिया पहुंचेंगे और वहां साढ़े ग्यारह से बारह बजे तक मां पीताम्बरा पीठ के दर्शन करेंगे। दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक दतिया स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे हेलिकाॅप्टर से ढाई बजे डबरा पहुंचेंगे, जहां जनसभा को संबोधित करेंगे। सवा चार बजे डबरा से ग्वालियर के लिये निकलेंगे।
ग्वालियर में जाएंगे धार्मिक स्थलों पर: ग्वालियर में वे सवा पांच बजे माधव राव सिंधिया की समाधि पर श्रद्धांजलि देने जाएंगे। शाम साढ़े पांच से साढ़े सात बजे तक ग्वालियर शहर में रोड-शो करेंगे। रोड-शो के दौरान वे अंचलेश्वर शिव मंदिर, जयेन्द्रगंज सर्किल, दाल बाजार रोड, नया बाजार रोड, नया बाजार क्रासिंग, जिंसी सर्किल, हजरत-कोतवाली रोड, दौलतगंज क्रासिंग, महाराजबाड़ा, दरगाह हजरत मीर बादशाह साहिब, सराफा बाजार, गस्त का ताजिया, राम मंदिर, छापरवाला पुल, शिन्दे की छावनी चैराहा, नौगजा रोड, अंबेडकर उद्यान फूल बाग चैराहा, फूल बाग ग्राउंड पहुंचेंगे। राहुल फूल बाग मैदान में विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे।
16 अक्टूबर को भी बिजी शेड्यूल: राहुल गांधी दूसरे दिन 16 अक्टूबर को सुबह पौने ग्यारह बजे ग्वालियर फोर्ट स्थित गुरूद्वारा श्री दाता बंद छोड़ साहिब के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12 बजे हेलिकाॅप्टर से श्योपुर पहुंचकर वहां मेला ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे। ढाई बजे सबलगढ़ पहुंचकर वहां मंडी प्रांगण में जनसभा को संबोधित करेंगे। साढ़े चार बजे जौरा पहुंचेंगे और वहां मंडी प्रांगण में जनसभा को संबोधित करेंगे।
पौने छह बजे जौरा से बस पर रवाना होकर 26 किलोमीटर लंबे मार्ग पर मुरैना तक रोड शो करेंगे, रास्ते में बिलगांव, बागचीनी, मुंगावली और मुरैना गांव में उनका स्वागत किया जायेगा। गांधी पौने सात बजे सड़क मार्ग से मुरैना से रवाना होकर पौने आठ बजे ग्वालियर विमान तल पहुंचेंगे, जहां से वे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


No comments:
Post a Comment