फैसले से पहले राम के रंग में अयोध्‍या, दीवारों पर उकेरी रामकथा - Todays news hindi

Breaking

Sunday, 14 October 2018

फैसले से पहले राम के रंग में अयोध्‍या, दीवारों पर उकेरी रामकथा

फैसले से पहले राम के रंग में अयोध्‍या, दीवारों पर उकेरी रामकथा 
राम मंदिर के मुद्दे पर 29 अक्‍टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू होनी है लेकिन इससे पहले ही अयोध्‍या को राम के रंग में सराबोर है.  (फोटो साभार-ट्वि‍टर)

फैसले से पहले राम के रंग में अयोध्‍या, दीवारों पर उकेरी रामकथा
2/10
तीन द‍िनों में देशभर से आए वॉल पेंट‍र्स ने 100 वॉल पेंट‍िंग तैयार कर दी हैं ज‍िसमें रामायण की कथा को द‍िखाया गया है. इन पेंटिग्स में राम के कई रूप दर्शाए गए हैं. 
फैसले से पहले राम के रंग में अयोध्‍या, दीवारों पर उकेरी रामकथा
3/10
ये काम अयोध्‍या के मेयर ऋषिकेश उपाध्‍याय की पहल पर 12,13 और 14 अक्‍टूबर को क‍िया गया. राम की ये पेंटिग्स ट्विटर पर तेजी से ट्रेंड हो रहीं हैं.
फैसले से पहले राम के रंग में अयोध्‍या, दीवारों पर उकेरी रामकथा
4/10
कलाकार रातभर काम करके पोस्‍टर के अनुसार स्‍केच बनाते हैं, फिर दिन में उनमें रंग भरते हैं. 'अयोध्‍या आर्ट फेस्‍ट' के नाम से ये काम क‍िया जा रहा है.
फैसले से पहले राम के रंग में अयोध्‍या, दीवारों पर उकेरी रामकथा
5/10
वॉल पेंट‍िंग बनाने  का काम 12 अक्‍टूबर से 'शंखनाद' के नाम से शुरू किया जिसे 14 अक्‍टूबर तक चला. सिर्फ 3 दिन में ही 100 वॉल पेंट‍िंग बनाने का लक्ष्‍य रखा गया. 
फैसले से पहले राम के रंग में अयोध्‍या, दीवारों पर उकेरी रामकथा
6/10
कलाकार इस काम में द‍िन-रात लगे हुए हैं. अपने हुनर को वे रामकथा के माध्‍यम से दीवारों पर उतारने में लगे हुए हैं.
फैसले से पहले राम के रंग में अयोध्‍या, दीवारों पर उकेरी रामकथा
7/10
अयोध्या कला महोत्सव में श्री राम के रंग में अयोध्‍या रंगी जा रही है. इस वॉल पेंट‍िंग में जटायु और राम-लक्ष्‍मण संवाद से लेकर रामायण के कई खंडों को दर्शाया गया है.
फैसले से पहले राम के रंग में अयोध्‍या, दीवारों पर उकेरी रामकथा
8/10
सोशल मीडिया पर अयोध्‍या की सुंदरता बढ़ाने वाला ये काम तेजी से वायरल हो रहा. इसे #AyodhyaArtFest के नाम से तेजी से वायरल कराया गया. इसमें कलाकार अपने काम को सोशल मीड‍िया पर पोस्‍ट कर रहे हैं.
फैसले से पहले राम के रंग में अयोध्‍या, दीवारों पर उकेरी रामकथा
9/10
वॉल पेंट‍िंग में बाल कांड से लेकर लंका कांड तक के चित्रों को उकेरा गया है. इसमें रामचर‍ितमानस के प्रसंगों के माध्‍यम से पूरी रामकथा उकेरी जा रही है.  
फैसले से पहले राम के रंग में अयोध्‍या, दीवारों पर उकेरी रामकथा
10/10
वॉल पेंट‍िंग  में देशभर के करीब 200 कलाकर लगे जिन्‍होंने तन्‍मयता से अपने काम को अंजाम द‍िया. इनमें से ज्‍यादातर कलाकार कानपुर और वाराणसी के हैं.

No comments:

Post a Comment