हम कर रहे हैं 200 के नोट का इंतजार, जम्मू में बरामद हुए बड़ी संख्या में नकली नोट - Todays news hindi

Breaking

Friday, 8 December 2017

हम कर रहे हैं 200 के नोट का इंतजार, जम्मू में बरामद हुए बड़ी संख्या में नकली नोट

मुख्य आरोपी कथित तौर पर अपने किराए के मकान में इस नकली नोटों की छपाई कर रहा था. (फाइल फोटो-साभार DNA)

पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी अरेस्ट कर लिया है जो कि कथित तौर पर अपने किराए के मकान में इस नकली नोटों की छपाई कर रहा था.

नई दिल्ली: 200 रुपए का नोट कम ही नजर में आता है, यह बहुत सर्कुलेशन में नही हैं लेकिन जम्मू में 200 रुपए के नकली नोट जरूर जब्त किए गए हैं. जम्मू पुलिस ने शुक्रवार को 6.36 लाख के नकली नोट बरामद किए हैं. पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी अरेस्ट कर लिया है जो कि कथित तौर पर अपने किराए के मकान में इस नकली नोटों की छपाई कर रहा था.
हिंदुस्तान टाइम्स के मुतबिक एसएसपी, रियासी ताहिर सज्जाद भट ने बताया कि पुलिस ने जो नोट बरामद किए हैं उनमें 200 रुपए के 270 नोट, 1150 के 500 नोट और  50 रुपए के 19 नोट बरामद किए गए हैं. बता दें आरबीआई ने 200 रुपए का नोट इस साल अगस्त में लॉन्च किया था. 
भट ने बताया कि रियासी जिले के चसाणा इलाके में सुंगरी के मोहम्मद मकबूल द्वारा फर्जी नोट के इस्तेमाल के बाद 1 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके बाद एक स्पेशल इनवेस्टिगेनश टीम का गठन किया गया. हमने मामले के मुख्य आरोपी कुलगाम जिले के नूरपुरा निवासी शौकत अहमद को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने एक कंप्यूटर, एक स्कैनर, पेपर कटिंग मशीन, पेपर कटर और पोटोकॉपी पेपर्स का एक बंडल भी जब्त किया.

No comments:

Post a Comment