यह बस हादसा सवाई माधोपुर से लगभग 20 किलोमीटर दूर हुआ. (फोटो- ANI)
बताया जा रहा है कि हादसे मेें करीब 24 लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद बचाए गए घायल लोगों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है.
जयपुर : राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के सूरवाल थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक निजी बस के बनास नदी में गिर जाने से 32 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. पुलिस अधीक्षक मामन सिंह ने बताया कि 'चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस तकरीबन एक सौ फीट की ऊंचाई से बनास नदी में गिर गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ग्रामीणों ने लोगों को निकालने का काम आरंभ किया. सिंह ने बताया कि अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है. दस शव उनके परिजनों को सुपुर्द किए जा चुके हैं. हादसे मेें घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े छह-7 बजे सवाई माधोपुर से लगभग 20 किलोमीटर दूर हुआ, जब यात्रियों से खचाखच भरी एक बस, जो दौसा के लालसोट जा रही थी, जब नदी के ऊपर पुल से गुजर रही थी तो वह अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी.


No comments:
Post a Comment