गीता ने बताया कि आरोपियों ने उसे व उसके पति को आग में धक्का दिया और भाग गए
ग्वालियर। रामपुरकलां क्षेत्र में दंपती की हत्या का राजफाश हो गया है। पुलिस के मुताबिक गीता कुशवाह के पूर्व प्रेमी ने अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए उसे और उसके पति को मारने के लिए सुपारी दी थी। जिन तीन लोगों ने इस कृत्य को अंजाम दिया,उन्हें पांच लाख रुपए व १० बीघा जमीन देने का वादा मास्टरमाइंड ने किया था। गौरतलब है कि महरामपुर निवासी गीता कुशवाह ने ३० नवंबर को झुलसी हुई अवस्था में रामपुरकलां थाने आकर बताया कि खुड़बांस निवासी गुड्डू यादव तथा सैमना निवासी नंदू कुशवाह तथा धीरू कुशवाह ने रामपुर के पास जंगल में गोबरा रोड पर उसके पति मुन्ने कुशवाह की हत्या कर दी है।
यह भी पढ़ें : MP में दिनों दिन गिर रहा है तापमान,शाम होते ही जल उठते है अलाव, वैज्ञानिकों ने की यह भविष्यवाणी
गीता ने बताया कि आरोपियों ने उसे व उसके पति को आग में धक्का दिया और भाग गए। पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो पता चला कि कुछ समय पहले गीता कुशवाह,सोयेपुरा निवासी दर्शन कुशवाह के साथ भाग गई थी। इसके बाद वह फिर से उस पर साथ रहने को दबाव बना रहा था।
इस क्लू के आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया और मंगलवार को गुड्डू उर्फ देवेन्द्र यादव, धीरू उर्फ धीरज कुशवाह तथा नंदू उर्फ नरेन्द्रपाल कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि गीता व उसके पति मुन्ने कुशवाह की हत्या दर्शन कुशवाह ने ही कराई है
यह भी पढ़ें : फेमस टीवी आर्टिस्ट ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कही ऐसी बात,फिल्मों में एंट्री करने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर
क्योकि गीता कुशवाह उसके साथ रहने को तैयार नहीं थी और कुछ समय पहले उसने दर्शन की चप्पलों से पिटाई भी की थी। इसके बदले दर्शन ने तीनों को पांच लाख रुपए व १० बीघा जमीन देने का वादा किया था। मंगलवार की शाम मामले का खुलासा करते हुए एसपी आदित्यप्रताप सिंह व एएसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि दर्शन कुशवाह की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें : प्रदेश के इस शहर के थानों में मनेगा जन्मदिन और मैरिज एनिवर्सरी और कटेगा केक, एसपी ने दिए ये निर्देश
गीता ने भी तोड़ा दम
गला दबाने के बाद आग से झुलसी गीता कुशवाह ने भी मंगलवार को दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि कमर से नीचे के हिस्से में झुलसी गीता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां चार दिन तक मौत से संघर्ष करते हुए अंतत: वह हार गई।

यूं बनाया हत्या का प्लान
दर्शन कुशवाह बेंगलुरू में मारबल बिछाने का काम करता है। गुड्डू यादव व नंदू कुशवाह भी उसके लिए वहां काम करते थे। कुछ समय पहले दर्शन ने दोनों को बताया कि वह गीता कुशवाह से बदला लेना चाहता है। यदि वे यह काम कर दें तो इसके बदले मोटा माल देगा। लालच में आकर गुड्डू व नंदू हत्या करने यहां आ गए। प्लान के मुताबिक दर्शन कुशवाह ने गीता को बताया कि जो हुआ, सो हुआ। अब वह उसकी मदद करता रहेगा।

वहां उसके दो आदमी हैं जो समय-समय पर उसे पैसे देते रहेंगे। २९ नवंबर को दर्शन ने गीता को फोन करके बताया कि उसने गुड्डू व नंदू के खाते में पैसे डाल दिए हैं। वह मामचौन वाली नहर पर जाकर पैसा ले सकती है। इसके बाद गीता व मुन्ने कुशवाह मामचौन नहर के पास पहुंचे। वहां से गुड्डू यादव उन्हें अपनी बाइक पर बिठाकर रामपुर घटिया तक ले गया।
घटिया पर नंदू व धीरू भी मिले। वहां सभी ने मिलकर शराब पी। इसके बाद वे सभी सामान खरीदने रामपुर पहुंचे। शाम तकरीबन सात बजे वापस लौटते वक्त गोबरा रोड पर सभी लोग फिर से शराब पीने के बहाने रुके। वहां आरोपियों ने गीता व मुन्ने का गला दबा दिया। इस दौरान मुन्ने की मौत हो गई, जबकि गीता बेहोश हो गई। दोनों को मरा समझकर आरोपियों ने पास-पास लेटाया और आग लगा दी। चूंकि गीता जीवित थी, इसलिए जैसे-तैसे चलकर थाने पहुंच गई।

No comments:
Post a Comment