सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत,बाइक के हुए दो टुकड़े,कमजोर दिल वाले न देखें फोटो - Todays news hindi

Breaking

Wednesday, 6 December 2017

सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत,बाइक के हुए दो टुकड़े,कमजोर दिल वाले न देखें फोटो

जिले के विभिन्न थाना क्षत्रों में मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। पहली दो घटनाएं फूप थाना क्षेत्र में हुई।
ग्वालियर। जिले के विभिन्न थाना क्षत्रों में मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। पहली दो घटनाएं फूप थाना क्षेत्र में हुई। इनमें लोडर वाहन की टक्कर से खेल तमाशा दिखाकर परिवार पाल रहे दो बंजारे और ट्रक की टक्कर से बाइक पर पति के साथ शादी समारोह में जा रही महिला की मौत हो गई। जबकि एक घटना अमायन थाना क्षेत्र में हुई जहां एक वृद्ध महिला शौच के लिए जा रही थी, जिसे बाइक चालक ने टक्कर मार दी। वहीं भिण्ड देहात थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बुर्जग व्यक्ति की मौत हो गई।


फूप थाना पुलिस के अनुसार अमर सिंह सीसोदिया (२७) पुत्र सुशील कुमार सीसोदिया एवं फूलबाबू (२३) पुत्र नेपाल सिंह सीसोदिया निवासी बरी खंजापुर फिरोजाबाद यूपी मंगलवार दोपहर फूप कस्बे के परिवहन कॉलोनी स्थित अपने डेरे पर जा रहे थे। तभी सामने से तेज गति में आ रहे लोडर एमपी ०७ एल ४२६३ का चालक नियंत्रण खो बैठा और उनकी बाइक को टक्कर मारकर पलट गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए वहीं लोडर खेत में जाकर पलट गया। हादसे में बाइक सवार दोनों ही युवकों क घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक बंजारे परिवार के हैं जो खेल तमाशा दिखाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। बताया गया है कि लोडर वाहन फूप कस्बे से शादी का सामान भरकर पोरसा के लिए रवाना हुआ था जिसका चालक सकराया के पास पहुंचते ही नियंत्रण खो बैठा।

शादी में शामिल होने जा रही महिला की मौत
पुलिस के अनुसार अनीता देवी पत्नी खिलावन सिंह कुशवाह निवासी भारौली रोड भिण्ड मंगलवार शाम चार बजे मोटरसाइकिल पर पति के साथ बैठकर इटावा की ओर जा रही थी तभी पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रक यूपी ७५ एटी ००२७ के चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत 
देहात थाना क्षेत्र के एनएच ९२ पर विवेकानंद स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ६५ वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा बीती शाम छह बजे का है। पुलिस के अनुसार मायाराम श्रीवास्तव पुत्र श्रीलाल श्रीवास्तव निवासी वाटरवक्र्स भिण्ड शाम के वक्त रोड किनारे पैदल जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना कारक वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment