छह साल पहले हिंदू विवाह विच्छेद अधिनियम के तहत पति से तलाक लेने के लिए न्यायालय में प्रकरण लगाया था
ग्वालियर। सिकरौदा में ब्याही सरला ने छह साल पहले हिंदू विवाह विच्छेद अधिनियम के तहत पति से तलाक लेने के लिए न्यायालय में प्रकरण लगाया था। लंबे इंतजार के बाद सोमवार को इस मामले में सरला के अंतिम बयान हुए। मंगलवार को तलाक पर कोर्ट का फैसला आने वाला था,इससे पहले ही सरला व उसके पिता प्रमोद गोस्वामी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। अमायन,भिण्ड निवासी प्रमोद गोस्वामी ने अपनी पुत्री सरला का विवाह सिकरौदा निवासी विनोद पुरी के साथ इस उम्मीद के साथ किया था कि लड़का फौज में है तो उनकी बेटी का जीवन संवर जाएगा, लेकिन विभिन्न कारणों से सरला और विनोद के बीच दाम्पत्य जीवन सामान्य नहीं रहा।
इसलिए छह साल पहले सरला ने न्यायालय मेंं तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर दी। केस में लगातार सुनवाई के बाद सोमवार को सरला के अंतिम बयान हुए। इसके बाद सरला व उसका पिता प्रमोद गोस्वामी यह उम्मीद लेकर न्यायालय से बाहर आए कि मंगलवार को यह मामला निपट जाएगा। बताया गया है कि सरला ग्वालियर में रहती थी। इसलिए वह अपने पिता के साथ ग्वालियर जाने वाली बस में सवार होकर चल दी,लेकिन आधे रास्ते पर ही बानमोर में कुछ लोगों ने सरला व प्रमोद को बस से नीचे उतार लिया और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद पति गायब
सरला व उसके पिता प्रमोद गोस्वामी की हत्या का शक पुलिस को उसके पति विनोद पुरी व उसके साथियों पर है। यही वजह है कि सोमवार की शाम पुलिस की एक टीम ने सिकरौदा स्थित विनोद पुरी के घर दबिश दी, लेकिन विनोद पुरी सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोग पुलिस को वहां से गायब मिले। विनोद के न मिलने के बाद पुलिस को यकीन हो गया है कि हो न हो, इस वारदात में उसका ही हाथ है।
दस्तावेजों से हुई शिनाख्त
बानमोर में मुस्कान फैक्ट्री के पीछे एक युवती तथा एक व्यक्ति की लाश पड़ी होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो सबसे पहले उनकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए। इस दौरान मृतकों के पास से कुछ दस्तावेज मिले, जिनके आधार पर उनकी पहचान की गई। दस्तावेजों से ही पता चला कि वे कोर्ट में बयान देने आए थे। इसके बाद पुलिस ने अन्य जानकारियां भी जुटा लीं।

"तलाक के केस में सोमवार को सरला ने अपने पति के खिलाफ बयान दिया था। मंगलवार को शायद इस मामले पर फैसला होना था। इससे पहले ही यह वारदात हो गई। सरला का पति गायब है, जिससे लगता है कि दोनों की हत्या में उसी का हाथ है।"
आदित्यप्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक, मुरैना
आदित्यप्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक, मुरैना

No comments:
Post a Comment