मंगलवार को सूर्यदेव के प्रकट न होने और आसमान से चंद बंूदें गिरने से दिन भर सर्दी बढऩे का अहसास होता रहा
ग्वालियर। मंगलवार को सूर्यदेव के प्रकट न होने और आसमान से चंद बंूदें गिरने से दिन भर सर्दी बढऩे का अहसास होता रहा। हालांकि तापमापी पारे में अधिक गिरावट नहीं आई लेकिन सर्दी से राहत पाने के लिए लोग अलाव के सहारे बैठे दिखाई दिए। इस सीजन में पहली बार इस प्रकार की स्थिति निर्मित हुई अब आगामी दिनों में सर्दी बढऩे की आसार नजर आने लगे हैं। ठंड बढऩे से सर्दीजन्य बीमारियां भी बढऩे लगी हंै। खासकर बच्चों और बूढ़ों को बीमारियां अधिक चपेट में ले रही हैं। सुबह से शाम तक एक बार भी सूर्यदेव प्रकट नही हुए इस कारण सुबह से शाम कब हो गई पता ही नहीं चला।
दोपहर में बादल हल्के साफ होते दिखाई दिए पर इसी दौरान मामूली बंूदें पड़ गई फिर शाम हो गई। मंगलवार को शाम होने का अहसास रात हो जाने से हुआ न कि सूर्य अस्त होने से। सूर्य अस्त तो तब होते जब सूर्योदय हुआ होता।
तापमापी के पारे आंशिक गिरावट आई है इस कारण अत्यधिक सर्दी का अहसास नहीं हो रहा है लेकिन आगामी दिनों में भी अगर इसी प्रकार के हालात रहते हैं तो सर्दी और अधिक बढ़ जाएगी। सर्दी बढऩे से बच्चे व वृद्ध मौसमजन्य बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। वृद्धजन को शरीर के जोड़ों में दर्ज की समस्या उपजने लगी है।
वहीं बच्चों में कई निमोनिया की चपेट में आ गए हंै। खांसी, जुकाम, बुखार से तो बढ़ी संख्या में ग्रसित हो गए हैं। कई लोगों को गले रुंधने की शिकायत हो गई है। मंगलवार को जिला अस्पताल में भी बढ़ी संख्या में इन्हीं रोगों से पीडि़त पहुंचे। जिला अस्पताल के बाल एवं शिशु रोग वार्ड में निमोनिया से पीडि़त भर्ती बच्चों को भाप दिए जाने के साथ ही अन्य दवाएं दी जा रही हैं।
चिकित्सकीय परामर्श
चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी बढऩे के दिनों में हर किसी को सावधानी बरतना चाहिए। बच्चों को पूरी तरह से कपड़े पहना रखा जाना चाहिए। वृद्धजन को भी आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। अगर किसी प्रकार की असामान्य स्थिति दिखे तो बिना देर किए चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए
चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी बढऩे के दिनों में हर किसी को सावधानी बरतना चाहिए। बच्चों को पूरी तरह से कपड़े पहना रखा जाना चाहिए। वृद्धजन को भी आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। अगर किसी प्रकार की असामान्य स्थिति दिखे तो बिना देर किए चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए


No comments:
Post a Comment