अस्पताल के जनरल वॉर्ड में भर्ती सलमान की हीरोइन, इस सुपरस्टार ने दिए पैसे - Todays news hindi

Breaking

Saturday, 24 March 2018

अस्पताल के जनरल वॉर्ड में भर्ती सलमान की हीरोइन, इस सुपरस्टार ने दिए पैसे


  • अस्पताल के जनरल वॉर्ड में भर्ती सलमान की हीरोइन, इस सुपरस्टार ने दिए पैसे
  • अस्पताल के जनरल वॉर्ड में भर्ती सलमान की हीरोइन, इस सुपरस्टार ने दिए पैसे
  • अस्पताल के जनरल वॉर्ड में भर्ती सलमान की हीरोइन, इस सुपरस्टार ने दिए पैसे
    +6

मुंबई.  1995 की फिल्म 'वीरगति' में सलमान खान की हीरोइन रहीं पूजा डडवाल इन दिनों मुंबई के शिवड़ी टीबी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। हाल ही में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने आर्थिक तंगी से जूझ रही इस एक्ट्रेस की मदद की। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूजा जनरल वॉर्ड में नजर आ रही हैं और रवि किशन की ओर से एक शख्स उन्हें फल और पैसे दे रहा है। रवि किशन के साथ भी फिल्म कर चुकी हैं पूजा...

- रवि किशन ने पूजा की मदद के लिए अपने सहयोगी पप्पू यादव को भेजा था। पप्पू ने ही अपने फेसबुक अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया।
- एक बातचीत में रवि किशन ने बताया कि सालों पहले उन्होंने पूजा के साथ डायरेक्टर विनय लाड की एक फिल्म में काम किया था।
- रवि किशन ने मदद के तौर पर कितनी राशि भेजी? इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।

पूजा ने लगाई थी सलमान से मदद की गुहार

- पिछले दिनों मीडिया में पूजा के अस्पताल में एडमिट होने की बात सामने आई।
- पूजा के मुताबिक, "मुझे 6 महीने पहले पता चला कि टीबी हो गया है। मैंने मदद के लिए सलमान खान से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की लेकिन अब तक कोई बात नहीं बनी है।"
- "मैं पिछले 15 दिनों से इस हॉस्पिटल में भर्ती हूं। शायद वो मेरा वीडियो देख लेंगे तो कुछ हेल्प करेंगे।"
- "मैं पिछले कुछ सालों से गोवा में कसीनो मैनेज करती थी। फिलहाल मेरे पास बिल्कुल भी पैसे नहीं बचे हैं। मैं चाय-पानी के लिए तक दूसरों पर डिपेंड हूं।"

सलमान की संस्था बोली- हमें किसी ने अप्रोच नहीं किया 

से बातचीत में सलमान की संस्था बीइंग ह्युमन ने कहा था कि उन्हें किसी ने आधिकारिक रूप से मदद के लिए अप्रोच नहीं किया। - सलमान के स्पोकपर्सन ने कहा, "हम नहीं जानते वो कौन है? सलमान अभी अबू धाबी में हैं। बीइंग ह्युमन के एक टीम मेंबर ने अस्पताल से कॉन्टैक्ट किया था, लेकिन उन्होंने कन्फर्म नहीं किया कि वहां ऐसी कोई एक्ट्रेस एडमिट है।"
- "उन्होंने हमें यह भी बताया कि टीबी का इलाज यहां फ्री होता है। इसलिए आर्थिक मदद की जरूरत ही नहीं है। अगर आपका उनसे या उनकी फैमिली से संपर्क हो तो प्लीज बताइएगा।"

पति और परिवारवालों ने छोड़ा अकेला

- पूजा के करीबियों के मुताबिक, बीमारी के चलते उनके पति और फैमिली वालों ने उन्हें अकेला छोड़ दिया है।
- सही तरीके से इलाज न हो पाने की वजह से उनकी हालत और बिगड़ती जा रही है।
- दूसरी ओर, कुछ ट्विटर यूजर्स भी पूजा की मदद के लिए सलमान से गुहार लगा रहे हैं।

इन फिल्मों में काम कर चुकीं पूजा

- पूजा ने सलमान की 'वीरगति' के अलावा 'सिंदूर की सौगंध' (2002), 'हिंदुस्तान' (2004) 'इंतकाम' और 'दबदबा' जैसी फिल्मों में काम किया है।

No comments:

Post a Comment