Indore : सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र में हादसा, होटल गिरी,10 की मौत - Todays news hindi

Breaking

Saturday, 31 March 2018

Indore : सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र में हादसा, होटल गिरी,10 की मौत

शहर के सरवटे बस स्टैंड 4 मंजिला होटल भरभराकर गिर गई। इस बिल्डिंग में लॉज भी संचालित होता था।
इंदौर। शहर के सरवटे बस स्टैंड 4 मंजिला होटल भरभराकर गिर गई। इस बिल्डिंग में लॉज भी संचालित होता था। हादसे में 10 लोगों के मारे जाने की सूचना है जबकि 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का इलाज एम वाय अस्पताल में चल रहा है। अभी भी कुछ लोगों के मलबे में दब होने की आशंका है और प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
10 मृतकों में से 5 की पहचान हो चुकी है जबकि 5 अन्य की अब भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। एमवाय अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में सत्यनारायण पिता रामानंद (60), होटल का मैनेजर हरीश सोनी (70), राजू पिता रतनलाल (36), आनंद पोरवाल (निवासी नागदा) और राकेश राठौर (निवासी नंदबाग) की शिनाख्त हो चुकी है। जबकि 3 पुरूष और 2 महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के वक्त होटल में कई मुसाफिर अंदर थे। गिरती होटल के मलबे की चपेट में आसपास से गुजर रहे लोग भी आ गए।
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने बचाव कार्य व मदद शुरू की। होटल के पास स्थित एक अन्य होटल के कर्मचारी अजय राजपूत के मुताबिक अचानक तेज धमाके की आवाज आई और क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।
बाहर देखा तो पूरे क्षेत्र में धूल का गुबार छाया हुआ था। पूरी होटल गिर चुकी थी। वहां से गुजर रहा एक ऑटो रिक्शा भी उसकी चपेट में आ गया।
ऑटो के चालक सत्यनारायण चौहान को लोगों ने तुरंत निकालकर 108 एंबुलेंस से अस्पताल रवाना किया। घटना के करीब 20 मिनट बाद नगर निगम, आपदा प्रबंधन, फायर ब्रिगेड की टीमों के साथ ही पुलिस और निगम प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक सरवटे बस स्टैंड चौराहे पर स्थित होटल एमएस की बिल्डिंग गिरी है। बिल्डिंग काफी जर्जर थी। इस होटल में रेस्टॉरेंट भी था और ऊपरी मंजिलों पर लॉज भी थी।
प्रत्यशदर्शियों के मुताबिक एक अनियंत्रित कार होटल की बिल्डिंग से टकराई और उसके बाद कंपन के साथ होटल की बिल्डिंग भरभराकर ढह गई।
जैसे ही हादसा हुआ धूल का बड़ा गुबार उठा। बिल्डिंग गिरते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने दबे लोगों को निकाला।
बताया जा रहा है कि करीब 25 से ज्यादा लोगों को निकाला जा चुका है। इन्हें मामूली चोटें आईं। निगम का अमला जेसीबी मशीन के जरिए मलबा हटाकर दबे लोगों को निकालने का काम कर रहा है।
पूरे घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है। एक बार तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही महापौर मालिनी गौड़, क्षेत्रीय विधायक उषा ठाकुर के अलावा कलेक्टर निशांत वरवड़े, डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र, निगम कमिश्नर मनीष सिंह सहित पूरा अमला पहुंच गया था।
काफी सघन इलाका होने के कारण यहां ये काफी बड़ा हादसा माना जा रहा है। चूंकि बस स्टैंड वाला इलाका है लिहाजा यहां बड़ी संख्या में होटले हैं और लोगों की आवाजाही भी रहती है। 

No comments:

Post a Comment