अहमदाबाद. गुजरात चुनाव के दूसरे फेज के प्रचार के लिए शुक्रवार को नरेंद्र मोदी 4 सभाएं करेंगे। उनकी पहली सभा बनासकांठा के भाबर में होगी। उसके बाद वे कलोल, अहमदाबाद के वातवा और साबरकांठा के हिम्मतनगर में रैलियां करेंगे। राहुल गांधी में शुक्रवार को जैतपुर पावी (छोटा उदेपुर), रामेसर (अहमदाबाद) और लोटेश्वर भागोल (आणंद) में 3 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। गुजरात में 9 और 14 दिसंबर को दो फेज में वोटिंग होनी है। नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे।
ऐसे गरमाया गुजरात चुनाव
- गुरुवार को कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने मोदी के बारे में विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने कहा कि वे नीच किस्म के हैं।
- अय्यर का बयान सामने आने के कुछ ही देर बाद गुजरात के सूरत के लिंबायत में मोदी ने रैली की। उन्होंने कहा, ‘‘श्रीमान मणिशंकर अय्यर ने आज कहा कि मोदी नीच है। मोदी नीच जाति का है। क्या यही भारत की महान परंपरा है? ये गुजरात का अपमान है। मुझे तो मौत का सौदागर तक कहा जा चुका है। गुजरात की संतानें इस तरह की भाषा का तब जवाब दे देगी, जब चुनाव के दौरान कमल का बटन दबेगा। मुझे भले ही नीच कहा है। लेकिन आप लोग अपनी गरिमा मत छोड़िएगा।’’
- गुरुवार रात करीब 9 बजे कांग्रेस ने अय्यर को पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप से सस्पेंड कर दिया।

राहुल ने कहा- अय्यर माफी मांगें
अय्यर के बयान पर राहुल गांधी ने भी नाराजगी जताई। राहुल ने एक ट्वीट में कहा, “बीजेपी और पीएम कांग्रेस के लिए लगातार गंदी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। कांग्रेस की अपनी संस्कृति और विरासत है। मैं पीएम के लिए मणिशंकर अय्यर के द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा का समर्थन नहीं करता। मैं और हमारी पार्टी चाहती है कि अय्यर अपने बयान के लिए माफी मांगें।''
अय्यर ने माफी मांगी
- बवाल होने के बाद मणिशंकर अय्यर मीडिया के सामने आए। दलीलें दीं। कहा, ""हम गुजरात चुनाव से हटकर देश को गर्व करने वाली बात करें। लेकिन हर दिन पीएम कांग्रेस और हमारे नेताओं के लिए गंदी बात करते हैं। मैं फ्रीलांस कांग्रेसी हूं। कांग्रेस का ऑफिशियल स्पोक्सपर्सन नहीं। सोचा कि पीएम को उनके स्तर तक जाकर जवाब दूं।''
- ''मैं कोई बड़ा डिप्लोमैट नहीं रहा। हां, मैंने नीच शब्द का इस्तेमाल किया। मैं हिंदी भाषी नहीं हूं, अंग्रेजी से ट्रांसलेट करता हूं। 'LOW' शब्द का मतलब 'नीच' निकल गया। जैसे लायक और नालायक एक-दूसरे से विपरीत शब्द हैं। एक बार अटलजी के लिए भी कहा था कि वो बड़े लायक प्रधानमंत्री हैं, लेकिन नालायक काम करते हैं। मैं नालायक कहना चाह रहा था, लेकिन 'नीच' का मतलब, लो बोर्न निकला। मुझे इसका पता नहीं था, इसलिए माफी मांगता हूं। मैंने कभी नरेंद्र मोदी को चायवाला नहीं कहा।''

No comments:
Post a Comment